नगर पंचायत केराकत के लिपिक अजय कुमार निषाद व कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साहनी नें बच्चों को बाटे निःशुल्क किताबें।
निःशुल्क किताबों को पाकर खिले गरीब बच्चों के चेहरे।
आजके नौनिहाल हैं कलके भविष्य -- लिपिक अजय कुमार निषाद
✍️रिपोर्टर-मोहम्मद असलम खान
केराकत। केराकत नगर के मोहल्ला शेखजादा प्रथम में स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय केराकत में बच्चो को किया गया किताबों का वितरण ।
कन्या पाठशाला उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखजादा केराकत की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता यादव की अध्यक्षता में आज दिनांक 01/04/2023 को गरीब व असहाय बच्चो को निःशुल्क किताबों के वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत केराकत कार्यालय के लिपिक अजय कुमार निषाद व कम्प्यूटर आपरेटरअमित कुमार साहनी के कर कमलों द्वारा बच्चों को किताबों का वितरण किया गया। इस अवसर पर लिपिक अजय कुमार निषाद नें कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं इस शिक्षा के मन्दिर में जो बच्चा पूरे लगन से शिक्षा ग्रहण करेगा वही बच्चा आगे चलकर कामयाब होगा केराकत का नाम रोशन करेगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टापगण में
प्रधानाध्यापिका गीता यादव, लालमणि देवी,सुमन यादव, शालिनी श्रीवास्तव,माया सिंह, कमलेश यादव, शाथिया, अनम गुप्ता,पूजा देवी,साधना देवी, अनुदेशक विवेक पाल,शिक्षामित्र सुनीता,पूनम,सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहें ।
0 टिप्पणियाँ