Header Ads Widget

माँ तो आखिर होती है माँ, जग से लड़कर हमें हंसाती है माँ!

माँ तो आखिर होती है माँ, जग से लड़कर हमें हंसाती है माँ!

अपनी खुशियों को त्याग कर, जीना हमें सिखाती है माँ!

विद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल नें बच्चों और उनकी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनायें देते हुवे कार्यक्रम की की सराहना!

✍️रिपोर्ट  : मोहम्मद असलम खान 

केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के छितौना में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिय! उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने अपनी-अपनी माँओं को हस्त-निर्मित शुभकामना कार्ड बनायें!
 इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, इसमें छात्र- छात्राओं ने अनेको कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम एवं स्नेह को प्रकट किया! जहाँ नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों नें आकृति गुप्ता, आयत, आद्या सेठ, अद्विता सिंह, दीप्ति गौड़, रिशांक सिंह, अक्ष यादव, अराध्या यादव, नित्या मौर्या, दिव्यांशी चौबे, आर्या राव, दिव्यांका काली ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है माँ मेरी माँ गाने पर नृत्य करते हुए लव यू मां कहा! वहीं निबंध के माध्यम से कक्षा 6 के छात्र मोहम्द अमीन ने अपनी माँ सरवरी बेगम को स्वर्ग से भी बढ़ कर बताते हुए लिखा कि मेरी घर में जितनी भी खुशहाली है, वो मेरी माँ के वजह से आती है| कक्षा 6 की ही छात्रा अदिति गुप्ता ने  कविता प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी माँ डाक्टर चन्द्रकला गुप्ता के बारे में बताया कि "माँ तो आखिर होती है माँ, जग से लड़कर हमें हंसाती है माँ, अपनी खुशियों को त्याग कर, जीना हमें सिखाती है माँ| वहीं कार्यक्रम के समापन पर भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की होनहार छात्रा पायल मौर्या ने अपनी माँ लक्ष्मी मौर्या को समर्पित करते हुए कहा कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसीलिए दुनिया में उन्होंने ने मां को बनाया है| इस अवसर पर अंजली सिंह, सुरभि सिंह, शाल्वी सिंह, ज्योति गिरि, संगीता चौहान, रीमा, शशिकला, श्रुति जायसवारा,उजाला निषाद, महक सोनी, साहिबा, तहनियत फातिमा, संतोष कुमारी, आरती मौर्या, आशीष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सौभाग्य जायसवाल, अवनीश गिरि समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें| कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने बच्चों एवं उनकी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार जताया|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ