Header Ads Widget

दहेज हत्या मामले में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार

महिला की संदिग्ध मौत के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, घर से पकड़े गए आरोपी
✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब  दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों विशाल गौड़ पुत्र लालचंद गौड़ और लालचंद गौड़ पुत्र स्व. बंसराज, निवासी ताखा पूरब, थाना शाहगंज, जौनपुर। दोनों को उनके घर से सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय भेज दिया गया।

बतातें चले की 29 अप्रैल 2026 को ग्राम ताखा पूरब में 25 वर्षीय नंदनी गौड़ ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए शाहगंज के एक अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जौनपुर रेफर किया गया। बाद में वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ