तीन महीने से फटी पड़ी पेयजल पाइपलाइन
35 से 40 सालों से नहीं हुई थी ऐसी समस्या
हजारों लीटर पानी रोज हो रहा है बर्बाद
मोहल्ला शेखजादा में जलभराव से लोगों को हो रही है आवागमन में परेशानी
नगर पंचायत के खिलाफ लोगों में रोष
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत जौनपुर। प्रदेश सरकार जहां एक-एक बूंद पानी बचाने के लिए 'जल शक्ति अभियान' चला रही है, वहीं केराकत नगर पंचायत की लापरवाही के चलते रोजाना हजारों लीटर शुद्ध पेयजल नालियों में बह रहा है। मामला नगर के शेखजादा मोहल्ले का है, जहां ( गडही के पास ) मुख्य पाइपलाइन पिछले तीन महीने से क्षतिग्रस्त है।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में लगे नलों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों को एक बाल्टी पानी भरने में भी काफी समय लग रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि इस तरह से नगर वासियो के साथ 35 से 40 वर्षो में कभी पानी की समस्या नहीं आयी थी! हम नगर वासियो के दिल के अरमां आसूवों में बह गये! हम केराकत नगर वासी झूठे वादों में फंस गये! जो अब हम लोगों को पछतावा हो रहा है! खैर मनमानी की भी एक सीमा होती है कुछ समय बीत गये कुछ ही समय शेष है!
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप फटने की जानकारी नगर पंचायत कर्मियों और मौजूदा चेयरमैन को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। नगर पंचायत की अनदेखी के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है! आखिर सवाल यह उठता है कि भोली भाली जतना की बातों को जिम्मेदार लोगों द्वारा क्यों नहीं सुनी जाती क्या अब नगर वीडियो के बीच जाकर वोट नहीं मांगना है या फिर दोबारा चुनाव नहीं लड़ना है जनता इसका जवाब चुनाव में देगी साहब, इस बात की चर्चा नगर में जोरों पर की जा रही है!
0 टिप्पणियाँ