Header Ads Widget

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस की कार्रवाई

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस की कार्रवाई

कई बार संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप, भादी तिराहा से दबोचा गया अभियुक्त
✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)। शाहगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पारिवारिक मतभेद के चलते वह अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में शादी से इनकार कर दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में शाहगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सूरज मौर्या पुत्र राजेश मौर्या उर्फ राजू मौर्या, निवासी डिहवा भादी नई सब्जी मंडी, कस्बा शाहगंज, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर को भादी तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी तेज़ बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ