Header Ads Widget

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर लगाया पताड़ना का आरोप

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर लगाया पताड़ना का आरोप

पति, सास, ससुर सहित आठ लोगों पर केस दर्ज



नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)

कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी ने अपने ससुराली जनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की।जिसपर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बड़ागाँव निवासी विवाहिता गीता पत्नी जगदीश ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया की उसकी शादी 15 वर्ष वर्ष पूर्व जगदीश पुत्र बुद्धु से हुई थी ।जिससे चार बच्चे भी हैं ।विवाहिता ने आरोप लगाया की 7 वर्ष पूर्व से पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद,देवर आदि आये दिन मारते पीते और प्रताड़ित करते रहते हैं।घर मे रहने नही देते।
मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस उक्त ससुराली जनों सहित कुल आठ लोगों के विरुद्ध धारा 498 एवं 504 के तहत केस दर्ज मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ