Header Ads Widget

संदिग्ध अवस्था मे मिला अज्ञात युवक का शव

संदिग्ध अवस्था मे मिला अज्ञात युवक का शव

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)। रविवार को एक युवक का शव पाया जाने से कोतवाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार नगर के आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी में रविवार की दोपहर कॉलोनी के सामने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा युवक का शव मिला ।
मृत युवक के शरीर पर काले रंग का जैकेट और एक कलर फुल जैकेट गले में मफरल एवं पैरो में चप्पल पहना हुआ था ।
युवक शव पाए जाने से क्षेत्र में  सनसनी फैल गई और वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई ।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एक युवक का शव मिला है जिसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक उक्त शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ