Header Ads Widget

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद

खेतासराय(जौनपुर) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा में केक काटकर सपाईयों ने एक दूसरे को केक खिलाया और लम्बी उम्र की कामना की।

समाजवादी पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाया। इसके साथ ही अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। श्री यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन करके समाज के लोगों को एकजुट करने का काम किया है। वहीं पूर्व प्रधान मोहम्मद साकिब खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी लोगों को उत्थान चाहती है। जिसके मुखिया अखिलेश यादव नवयुवकों को सही रास्ता दिखाया है। इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, पूर्व प्रधान मोहम्मद साकिब खान, प्रधान भीम यादव, राजेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ