अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने किया वृक्षारोपण
सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद
जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन होटल रिवर व्यू में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।
जिलाध्यक्ष मौर्य ने कहा कि यह दिन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास है। उन्होंने पीडीए के नेता अखिलेश यादव के जन्मदिन को 2027 में पीडीए सरकार बनाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक तूफानी सरोज, डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
इसके बाद जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गौरव शिक्षण संस्थान और प्राथमिक विद्यालय बहोरा में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ