Header Ads Widget

शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल कर मनरेगा मुद्दे पर की चर्चा

शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल कर मनरेगा मुद्दे पर की चर्चा
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

मड़ियाहूं (जौनपुर)। विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत रजमलपुर में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान तथा राहुल गांधी के निर्देशन में "मनरेगा बचाओ संग्राम" के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव एवं राम सकल पटेल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
चौपाल की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माता प्रसाद पटेल ने की।
इस दौरान मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश मिश्र (मंगला गुरु) ने मनरेगा योजना से जुड़े मुद्दों और वर्तमान व्यवस्था की खामियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने श्रमिकों के हित में योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित श्रमिकों एवं कार्डधारकों ने हाथ उठाकर योजना को पुनः सशक्त रूप से लागू किए जाने के समर्थन में अपनी सहमति जताई।
कार्यक्रम में विनय शुक्ला, ओंकार नाथ यादव, विजय यादव, विपिन कुमार यादव, राम पलट गुप्ता, जय राम सरोज, विजय गौतम, रमाशंकर गोंड़, गीता पटेल, संगीता पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल का संचालन जिला महासचिव मनीष दुबे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ