राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत की जौनपुर इकाई ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय संत गाडगे जी का जन्म जयंती
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
जौनपुर। जौनपुर नगर के चौकियां माता मंदिर के बगल के मैदान में महान समाज सुधारक संत बाबा गाडगे की जन्म जयंती कार्यक्रम को राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत की जनपद जौनपुर की इकाई तथा उनके अनुयाईयों ने बड़े धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष द्वय डॉ० अजय कुमार सिंह व अजीत प्रजापति तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन केराकत के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने किया था।
राज्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको अपने महापुरुषों के ऊपर आधारित कार्यक्रम करते रहना चाहिए। हम ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व विधायक दिनेश चौधरी का धन्यवाद करता हु।
दिलीप पटेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हजारों की संख्या में उपस्थित लोग आज यह संदेश दे रहे है कि सबकी कितनी श्रद्धा अपने समाज के महापुरुष गाडगे जी के प्रति है। सब लोग उनका अनुसरण करे। अपने जीवन में बदलाव लाए।
पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि संत गाडगे हम सबके लिए प्रेरणा के साथ गौरव और आस्था के केंद्र है। उनके नाम से जौनपुर शहर में एक संग्रहालय/पुस्तकालय का निर्माण होना आवश्यक है। उनके जयंती के दिन राजकीय अवकाश घोषित किया जाए।
उक्त अवसर पर अनिल कन्नौजिया,सोनू कन्नौजिया,लवकुश कन्नौजिया, श्रावण कन्नौजिया,सुजीत चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ