Header Ads Widget

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क नसबंदी शिविर, नौ महिलाओं का सफल ऑपरेशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क नसबंदी शिविर, नौ महिलाओं का सफल ऑपरेशन

विशेषज्ञ सर्जनों ने जागरूकता के साथ सुरक्षित प्रक्रिया कर महिलाओं को सरकारी लाभ से जोड़ा
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित निःशुल्क नसबंदी शिविर में कुल नौ महिलाओं ने पंजीकरण कराया। शिविर में लैप्रोस्कोपिक पद्धति से सुरक्षित नसबंदी ऑपरेशन किए गए।
शिविर में सर्जन डॉ. अभिषेक रावत एवं डॉ. आशीष यादव ने संयुक्त रूप से महिलाओं की जांच कर उनकी सहमति के आधार पर सफल नसबंदी ऑपरेशन किए। इस दौरान चिकित्सा टीम ने महिलाओं को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और जागरूक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे परिवार नियोजन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ले सकें और सरकारी सहायता का लाभ उठा सकें।

इस सम्बंध में लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिषेक रावत ने बताया कि शिविर में नौ महिलाओं का उनकी पूर्ण सहमति से नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ