Header Ads Widget

शाहगंज पोस्ट ऑफिस का आधार केंद्र एक माह से बंद, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

शाहगंज पोस्ट ऑफिस का आधार केंद्र एक माह से बंद, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

रोज़गार, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़े काम अटके; दूर-दराज़ भटकने को मजबूर नागरिक

रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। नगर के क्लेक्टरगंज  स्थित पोस्ट ऑफिस परिसर में संचालित आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र पिछले एक माह से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार से जुड़े आवश्यक कार्य—जैसे नाम व पता संशोधन, मोबाइल नंबर लिंक कराना और नए आधार कार्ड बनवाना—ठप पड़ गए हैं।
आधार सेवा केंद्र बंद होने के कारण विद्यार्थियों, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। छात्रवृत्ति, पेंशन, बैंक खातों के सत्यापन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अपडेट अनिवार्य होने से लोगों को दूसरे शहरों के केंद्रों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इससे समय और धन—दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले पोस्ट ऑफिस परिसर में संचालित यह केंद्र पूरे क्षेत्र के लिए सुविधाजनक था, लेकिन अब सेवा बंद होने से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई लोगों ने प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, यह केंद्र इंडिया पोस्ट के परिसर में यूआईडीएआई की आधार सेवाएं प्रदान करता था। सेवा ठप होने के कारण प्रतिदिन आने वाले नागरिकों को निराश लौटना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर आधार केंद्र को पुनः चालू करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

*क्या बोले ज़िम्मेदार*

से पूछने पर उन्होंने बताया की एक माह से तकनीकी खराबी के कारण आधार सम्बंदि कार्य बंद है।उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।जल्द समस्या का निदान का अस्वासन मिला है।

*मनोज कुमार यादव*
*उप डाकपाल*
*पोस्ट आफिस शाहगंज*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ