✍️रिपोर्टर-मोहम्मद असलम खान
केराकत। केराकत नगर से गायब 7 वर्षिय लड़के को केराकत पुलिस ने महज 1 घण्टे में बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार गोलावार्ड निवासी दिलीप सेठ के 7 वर्षिय पुत्र अंस सेठ के गायब होने की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच पड़ताल करने पर पता चला कि पास लड़का किसी परिचित के साथ गया था।जिसपर पुलिस ने तत्काल पड़ताल करते हुए परिचित की पहचान की और लड़के को बुलवाया।ऐसे में एक घण्टे के कड़ी मेहनत के बाद बालक को बरामद कर लिया।मौके पर बच्चा मिलने तक क्षेत्राधिकारी सुभम तोदी मौजूद रहे और कहा कि आप लोग जागरूक रहे सतर्क रहें।
पूर्वंचल लाइव न्यूज़ चैनल केराकत तहसील संवाददाता मोहम्मद असलम खाँन की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ