कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से हमेशा रहें सतर्क : संदीप यादव
फिर सताने लगा 2020 का डर, कोरोना ने फिर ले ली एंट्री
खेतासराय(जौनपुर) । मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस जवान संदीप यादव ने कहा की आप लोगों से मेरी गुजारिश है की सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित रहें।
बुखार,जुकाम,और खांसी आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं और डॉक्टर से जांच कराएं। अपने आँख, कान और नाक को छूने से बचें और सुरक्षित रहें साथ ही आप लोगों से निवेदन है। की आप लोग साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें क्योंकि कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए यह सब बहुत जरूरी है। साथ ही साबुन या सैनिटाइजर का उपयोग करें, सुरक्षित रहें और बिना वाजा घरों से बाहर ना निकले। और सभी लोग कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं ।
0 टिप्पणियाँ