Header Ads Widget

खेतासराय में सौहार्द के साथ मनाई गई होली

खेतासराय में सौहार्द के साथ मनाई गई होली 

ड्रोन कैमरे की निगरानी और पुलिस के सख्त पहरे में निकला होली का  ऐतिहासिक जुलूस

सीओ अंकित कुमार संग मजिस्ट्रेट पूरे दिन कस्बे में रहे अलर्ट

✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। जिले के खेतासराय कस्बे में ऐतिहासिक होली का पर्व सोमवार को बड़े ही उमंग के साथ ढोल मजीरा और फाग गीत के साथ मनाया गया।  दोपहर बाद  ड्रोन कैमरे की निगरान व पुलिस और पीएसी के सख्त पहरे में कस्बे का होली जुलूस निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर शाहगंज जौनपुर स्टेट हाईवे पर छोटे बड़े सभी वाहनों का आवागमन काफी देर के लिए रोक दिया गया था। एसडीएम और सीओ अंकित कुमार जुलूस के साथ साथ चल रहे थे। 
नगर पंचायत खेतासराय में होने वाले होली के जुलूस को लेकर जिला प्रशासन खासा अलर्ट रहता है।
 इस बार भी डीएम मनीष कुमार वर्मा,  एसपी राजकरन नैय्यर के नेतृत्व में जुलूस की मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, डिप्टी एसपी अंकित कुमार के साथ एक प्लाटून पीएसी व  आग से बचाव के लिए अग्निशमन दस्ता भी लगाया गया था।
 पूर्वाहन काल से दोपहर तक कस्बे के सभी गली मोहल्लों और चौराहों पर लोगों ने जमकर होली खेली।  युवाओं की टोली अलग से एक दूसरे को रंग में सराबोर कर रही थी। 
जबकि महिलाएं,  युवतियां घरों में किस्म, किस के व्यंजन, मीठे पकवान और गुझियां, पापड़, चिप्स, नमकीन बनाकर घर आने वाले लोगों के खिदमत में जुटी हुई थी।
 दोपहर होते ही कस्बा के गोला बाजार से   ऐतिहासिक होली जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, पूर्व चेयरमैन जंग बहादुर गुप्त के बेटे  मोनू गुप्त, धर्मरक्षक व  नामित सभासद मनीष गुप्ता व अन्य कर रहे थे। 
जुलूस खेतासराय कस्बे के मुख्य चौराहा से पुरानी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद से होता हुआ संकट मोचन मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर आ गया। 
यहां से काली मंदिर के पास स्थित होलिका दहन पर पहुंचकर वहां होलिका की राख उड़ाते हुए फिर मुख्य मार्ग पर डीजे की धुनों पर  युवाओं की टोली के साथ नाचते गाते हुए  गोला बाजार के मुख्य द्वार पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
 जुलूस में उपस्थित  वरिष्ठ भाजपा नेता  सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, चेयरमैन पुत्र मोनू गुप्त, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, खेतासराय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्त, पूर्व  अध्यक्ष रणजीत मौर्य एडवोकेट ने लोगों का आभार जताते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी।


मटकी फोड़ कार्यक्रम  रहा मुख्य आकर्षण


✍️यूसुफ खान
खेतासराय। खेतासराय के होली जुलूस में इस बार भी मटकी फोड़ कार्यक्रम लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा । युवाओं की टीम ने कई स्थानों पर  मटकी में अबीर गुलाल भरकर उसे फूलों से सजाते हुए लटकाया  था। जिसे फोड़ने के लिए युवाओं की टीम घंटों मशक्कत करती रही। कस्बा के दुर्गा नगर मोहल्ले में लल्लन विश्वकर्मा, के दरवाजे पर और पूर्व सरपंच किशोरी लाल गुप्त के दरवाजे पर उनके पुत्र भाजपा नेता संजीव गुप्त द्वारा मटकी लगाई गई थी। हालांकि मटकी  फोड़ने में  युवा कई बार गिरते और खड़े होते रहे लेकिन बाद में वह सफल हो गए। 



पूर्व में हुए विवाद से अलर्ट था प्रशासन
खेतासराय।  होली जुलूस में पूर्व में हुए बड़े विवाद को लेकर इस बार प्रशासन खासा अलर्ट रहा। डीएम ,  एसपी ने चार दिन पहले ही खेतासराय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाकर सभी लोगों को ताकीद करते हुये  फ्लैग मार्च किया था।
खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कहा था कि त्यौहार में किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके चलते शरारती तत्वों में पुलिस का खौफ बन गया था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, सीओ अंकित कुमार खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर राजेश यादव, आधा दर्जन उपनिरीक्षक, कांस्टेबल अखिलेश यादव,संदीप यादव, मंहगू राम, अखिलेश मौर्य  के साथ शाहगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव,  चेयरमैन वसीम अहमद  व लेखपाल अजय वर्मा जुलूस में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ