Header Ads Widget

मछलीशहर के जमालपुर गांव का सपा प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा


मछलीशहर के जमालपुर गांव का सपा  प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

सपा जिलाध्यक्ष ने अग्नि पीड़ितों को 20 लाख   मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग


✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के निर्देशन में मछलीशहर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव  का एक  प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दौरा किया।  इस दौरान आग लगने से मृत परिवार व अन्य सभी पीड़ित परिवार के लोगों से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करके उनके हुए नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी किया। 
   बाद में  पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मैं सुबह का विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका है । सरकार सिर्फ जिलों मंडलों का नाम बदलने और फर्जी मुकदमा कायम कर लोगों को जेल भेजने का काम कर रहे हैं । जबकि सरकार की पोल भी अब खुल गई है। जहां वो मंच पर भाषण तथा सरकारी लेखाजोखा में लगातार कहते हैं कि हमने गरीबों परिवार को आवास दिया। आज इस अग्नि कांड से भाजपा सरकार की पोल खुल गई, जहां वे जनता से लगातार झूठ बोल कर गुमराह कर रहे है ।  वहीं आज ऐसे बहुत योग्य  गरीब परिवार है, जिस पर सरकार की निगाह नहीं जा रही है।
  सरकार लगातार झूठ बोलने का काम कर रही है अभी तक भाजपा के किसी भी जनप्रतिनिधियों ने इस दलित परिवार की खोज खबर नहीं लिया। ऐसे में यही प्रतीक होता है कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए एकदम  असंवेदनशील है।
 उन्होंने कहा कि सरकार से मेरी मांग है कि पीडित परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद किया जाय । तथा इनका आवास बनवाया जाए।
        इस मौके पर अशोक यादव प्रमुख, लल्लू गुरु , मेवालाल गौतम,जेपी यादव राजेश गौतम, राजमूरत गौतम, सोमारू गौतम,दिनेश गौतम, लालबिहारी गौतम, आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ