Header Ads Widget

पूर्वांचल के कुख्यात पशु तस्कर समेत दो को खेतासराय पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

पूर्वांचल के कुख्यात पशु तस्कर समेत दो को खेतासराय पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार 

गैंगेस्टर समेत दो दर्जन वारदातों में है पाबंद

खेतासराय के रानीमऊ ग्राम निवासी है पशु तस्कर कलीम पुत्र अब्दुल सलाम


✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/यूसुफ खान

जौनपुर। पूर्वांचल के कुख्यात पशु तस्कर को मंगलवार को खेतासराय की पुलिस टीम ने हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।  गैंगेस्टर समेत दो दर्जन गंभीर धाराओं में पाबंद इस पशु तस्कर की तलाश अंबेडकर नगर, आजमगढ़ , जौनपुर, संत रविदास नगर और सुल्तानपुर जिले की पुलिस टीम को लंबे समय से था। 
हत्या, लूट, बलवा करने से लेकर पशु तस्करी के दौरान पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कई गंभीर धाराओं में इस तस्कर  के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में एएसपी नगर डॉ संजय कुमार, सीओ शाहगंज अंकित कुमार व खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में  पुलिस टीम वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी।
 इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्वांचल का कुख्यात पशु तस्कर अपने गांव से गोरारी बाजार से होकर कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने बगैर देर किए उप निरीक्षक प्रेमकिशोर सिंह व उप निरीक्षक शान मोहम्मद
हेड कांस्टेबल  महंगू यादव, अनन्त यादव, छठ्ठू यादव, अमरनाथ यादव , दिनेश सरोज, संदीप यादव ने गैगेस्टर एक्ट में वांछित  पूर्वांचल के कुख्यात पशु तस्कर कलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम रानीमऊ, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को घेराबंदी करके हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस पशु तस्कर के दूसरे साथी राजगौरव गौतम पुत्र सत्यप्रकाश निवासी  वार्ड नं- तीन नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय को पोस्ट आफिस आटो स्टैण्ड के पास से  गिरफ्तार किया है।
 

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज हैं ये गंभीर धाराएं

 जौनपुर। शाहगंज पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ यह गंभीर धाराएं दर्ज हैं।
1- राजगौरव गौतम पुत्र सत्यप्रकाश नि0 वार्ड नं- 3 नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर 
2- कलीम पुत्र अब्दुल सलाम नि0 रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर    
आपराधिक इतिहास:- कलीम पुत्र सलाम
1. मु0अ0सं0-117/16 धारा 147,148,307,308,323,336,504,506 IPC व 7 CLA  थाना खेतासराय जौनपुर, 
2. मु0अ0सं0-968/16 धारा 147,323,504,506 IPC  थाना खेतासराय जौनपुर,
3. मु0अ0सं0-531/17 धारा 147,148,149,307,323,352,506 IPC व 7 CLA थाना खेतासराय जौनपुर
4. मु0अ0सं0-1528/17 धारा 3/5A/8 गौ नि0 अधि0, धारा 307,419,420,427,467,468,471 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर
5. मु0अ0सं0-151/20 धारा 3/5A/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना खेतासराय जौनपुर  
6. मु0अ0सं0-376/20 धारा 3/5A/8 गौ हत्या नि0 अधि0 थाना अकबरपुर जनपद अम्बडेकरनगर    
7. मु०अ०स० 37/021 धारा 3(1)उ०प्र० गैगेस्टर एक्टर थाना खेतासराय जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ