Header Ads Widget

भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर जमुनिया मंडल में हुआ भव्य कार्यक्रम


भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर जमुनिया मंडल में हुआ भव्य कार्यक्रम

भाजपा मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

प्रधानमंत्री का संदेश  ग्रामीणों ने  एलसीडी के माध्यम से  सुना


✍️प्रणय तिवारी

 जौनपुर । भाजपा जमुनिया मंडल द्वारा महामंत्री सुधीर सिंह बब्बू के राइस मिल विशुनपुर में भारतीय जनता पार्टी का 41वा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।
मंगलवार को प्रातः साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  का विचार एलसीडी टी वी ऑनलाइन सुना गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जमुनिया मंडल के प्रभारी ने कहा कि आज भाजपा 12 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का नंबर 1 सबसे बड़ा  राजनैतिक दल बन गया है ।
6 अप्रैल 1980 को भाजपा का स्थापना एकात्म मानववाद राष्ट्रवाद लोकतंत्र राष्ट्रीय अखंडता मूल्यधारित अर्थनीति के मूल सिद्धांत के लिए हुई।भाजपा का गठन जिस उद्देश्य से हुआ था। आज नरेंद्र मोदी  की सरकार जन जन तक पहुंचकर उस उद्देश्य को चरितार्थ कर रही है।भाजपा देश का एक मात्र लोकतंत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाला जन मानस को साथ ले कार्यकर्ता आधारित समर्पित कैडर बेस वाला राजनैतिक संगठन है।
संचालन करते हुए महामंत्री सुधीर सिंह बब्बू ने कहा कि 40 साल पहले भाजपा की स्थापना हुई तो तब किसी ने ये भी नही सोचा होगा कि भाजपा पार्टी सोहरत और कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंचेगी । अध्यक्षता करते हुए 
मंडल उपाध्यक्ष श्रवण तिवारी ने कहा कि जमुनिया मंडल पार्टी के हर कार्यक्रम को पूरा करता है। उन्होंने कहा की आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मनाएं ।
 अंत में मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने उपस्थित सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को अपने अपने क्षेत्र से विजयी बनाएं। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह , अवनीश कुमार यादव, धर्मेंद्र प्रधान , सचिन उपाध्याय, ममता मौर्या, संदीप चौहान, सर्वदानंद उपाध्याय, भास्कर उपाध्याय , विजय अग्रहरी, विकास चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण तिवारी व संचालन जमुनिया मंडल महामंत्री सुधीर सिंह बब्बू ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ