Header Ads Widget

ससुराल में दामाद की जमकर पिटाई, हुआ लहूलुहान, पहुंचा कोतवाली

ससुराल में दामाद की जमकर पिटाई, हुआ लहूलुहान, पहुंचा कोतवाली

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी 

शाहगंज(जौनपुर)। कभी कभी कुछ मामले ऐसे घटित हो जाते है जिसे पहले से अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल होता है।एक ऐसा ही मामला सामने आया है।जिसमे ससुराल वालो ने मिलकर अपने ही दामाद को पीट कर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम नदौली थाना खेतासराय निवासी 28 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर सहावैं में 25 वर्षीय नेहा यादव के  साथ हुआ था।विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।मगर कुक समय बाद दोनों में किसी न किसी बात को लेकर प्रतिदिन अनबन होनी लगी।जिससे नेहा अपने मायके सहावैं आकर रहने लगी थी।बुधवार को नेहा का पति बृजेश सहावैं पहुंचा आरोप है की अपनी पत्नी से एटीएम कार्ड मांगने पर ससुर,साले और साढूआइन ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए ससुराल वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ