जौनपुर में भी आज रात में लगेगा कर्फ्यू
रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा निर्देश
जौनपुर। कोरोना कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जौनपुर में भी प्रशासन ने सख्त तैयारी शुरू कर दी है। जिले में आज रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सीडीओ अनुपम शुक्ला ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया की 10 अप्रैल को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ़्यू रहेगा। इस दौरान पंचायत चुनाव का प्रचार नाइट कर्फ्यू के दौरान नही होगा। मास्क लगना अनिवार्य है जो कोई मास्क नही लगाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगा। बढ़ते कोरोना के चलते यह फैसला लिया गया है। जनपद में बाहर से आने वालों को 7 दिन होम आइसोलेशन व कोरेण्टाइन में रहना होगा। इसका पालन न करने पर माहमारी अधिनियम के तहत होगा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
डीएम एसपी ने जौनपुर जंक्शन पहुंच कर ली विस्तृत जानकारी
जौनपुर। देश के विभिन्न प्रांतों से कोरोना गोविंद के संभावित पीड़ितों के आने की संभावना को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरण नैयर पूरी तरह से अलर्ट हो गये हैं। शनिवार की दोपहर अधिकारियों ने जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक उदय प्रताप सिंह से अब तक आने वाली और संभावित ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिले में आने वाले सभी लोगों की संपूर्ण जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को तुरंत दी जाए।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जौनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय श्रीवास्तव को भी डीएम ने पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है। उन्हें परिवहन निगम की बसों से दूसरे प्रांत, जिलों से आने वाले यात्रियों की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में कोरोना कॉविड की व्यवस्था के बारे में संभावित जानकारी लेते हुये खामियों को तुरंत दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश जारी कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ