माननीय बनने की होड़ में कई राजनीतिक परिवार के लोग हुए शामिल
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में दिग्गजों ने भरा पर्चा
जिले के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करने से चढ़ा सियासी पारा
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनावी दंगल में जिले के दिग्गज नेताओं के परिवार की महिलाओं और पुत्र पुत्रियों के चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करने से जनपद का सियासी पारा खासा गर्म हो गया है। हर कोई ब्लाक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हो गया है।
राजनीति के जानकार बताते हैं कि हर किसी की निगाहें जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गई है।
नामाकंन के अखिरी दिन 83 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई दिग्गजों ने अपना पर्चा दाखिल किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी राजकुमारी यादव, शारदा ग्रुप के चेयर मैन व पत्रकार आई बी सिंह की पत्नी शीला सिंह, फिल्म अभिनेत्री व माण्डल दीक्षा सिंह,भाजपा समर्थित आभा वरूण सिंह,पूनम सिंह, विराज ठाकुर की पत्नी आकांक्षा सिंह समेत भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामाकंन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिले राजनीति गर्म हो गयी।
कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को सूबह से पर्चा दाखिल करने वालो का तांता लगा रहा। जफराबाद के विधायक डा हरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ आधा दर्जन से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने पर्चा भरा वही केराकत के विधायक दिनेश चौधरी भी अपने विधानसभा में पड़ने वाले वार्डो के लिए बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों का नामाकंन करवाया। नामाकंन का मुख्य केन्द्र रही वार्ड नम्बर 26 की प्रत्याशी माडल व फिल्म अभिनेत्री दीक्षा सिंह। दीक्षा अपने माता, पिता, दादी और बहन के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी, कर्मचारी व नामाकंन करने आये प्रत्याशियों ने निगाहे उन पर टिक गयी। मीडिया कर्मियों के कैमरे भी फिल्म अभिनेत्री की तरफ घुम गया।
विकास खंड करंजाकला के जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 3 से मैदान में पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की बड़ी बहू व युवा नेता अमित यादव की पत्नी अनीता यादव नामांकन करते ही खासी चर्चा शुरू हो गई है। जिले की राजनीति इस परिवार का हमेशा वर्चस्व रहा है। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने कल ही नामांकन कर दिया था।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक साथ दाखिल कराया पर्चा
जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ समूह में अधिकांश प्रत्याशियों ने रविवार को पर्चा दाखिल किये। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा के ग्राम व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश दिये कि भाजपा के समर्थित सदस्यों का सहयोग करें और जिताने में महती भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ले, और विजय संकल्प को लेकर चुनाव में लगने की जरूरत है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, वह आम आदमी के घर तक पहुंच रखते हैं। इसलिए वह लोगों को पार्टी और सरकार की नीतियों की बेहतर जानकारी दे सकते हैं। गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, पूर्व सांसद के पी सिंह, मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, पंकज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, राज्य मंत्री के मीडिया प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव, सभासद जगदंबा प्रसाद पांडे, मनीष गुप्ता ,धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला, शुरेश गुप्ता, अवधेश यादव, राम सिंह मौर्या, उमाशंकर सिंह अन्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ