Header Ads Widget

प्रदेश में गुण्डाराज,भ्र्ष्टाचार,से मचा है हाहाकार-आमिर शेख

प्रदेश में गुण्डाराज,भ्र्ष्टाचार,से मचा है हाहाकार-आमिर शेख

प्रेस वार्ता में बोले भारतीय समाज पार्टी के नेता

✍️ रिपोर्टर नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)। इस समय प्रदेश में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है।हर तरफ गुंडाराज, भ्र्ष्टाचार, फैला हुआ है जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है।महिलाओं का शरेआम उत्पीड़न किया जा रहा है।
उक्त बातें रविवार को नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. आमिर शेख ने कही।
उन्होंने कहा की भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश राजभर के अगुवाई में 2022 का विधान सभा चुनाव भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिलकर जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
एक सवाल के जवाब श्री शेख ने कहा की एमआईएम के साथ हो रहे गठबंधन को लेकर कुछ लोग दरार की बात कर रहे हैं।जो महज एक अफवाह है।2022 का विधान सभा चुनाव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार एमआईएम पार्टी से गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा।
आमिर शेख ने आगे कहा की परदेस में महिलाएं सुरक्षित नही है जिसका जीता जागता उदाहरण जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में महिलाओं का शरेआम उत्पीड़न से पता चल जाता है।जनता इस आगामी विधान सभा चुनाव प्रदेश की योगी सरकार को भारतीय समाज पार्टी को सहयोग कर सबक सिखाएगी।परदेस की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है जो आगामी विधान सभा चुनाव में दिख जाएगा।एक सवाल के जवाब में आमिर शेख ने कहा की अगर पार्टी ने मौका और जनता का प्यार मिला तो 2022 विधान सभा शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से लड़ा जाएगा।और जनता से की हर मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ