Header Ads Widget

बेहतर शिक्षा के साथ साथ संस्कार विकसित करना उद्देश्य- फ़िरोज़

बेहतर शिक्षा के साथ साथ संस्कार विकसित करना उद्देश्य- फ़िरोज़



नौशाद मंसूरी✍️


शाहगंज(जौनपुर)

समय के साथ साथ आज के परिवेश में सब कुछ बदल रहा है शिक्षा की पद्दति भी बदल रही है।मगर हमारा उद्देश्य और लक्ष्य यही रहता है की हम बेहतर शिक्षा के साथ साथ संस्कार और नैतिक शिक्षा पर भी जोर दें।ताकि बच्चे अपने परिवार, विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

उक्त बातें नगर के इराकियाना बारादरी स्थित नोबल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक फ़िरोज़ अहमद ने एक औचारिक मुलाकात के दौरान कही।

श्री अहमद ने कहा की हम ऐसे बच्चों के शिक्षा पर भी हर सम्भव सहायता का प्रयास करते हैं जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं ।ऐसे बच्चों की मदद करके एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है और आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित होने से बच जाते हैं।प्रतिस्पर्धा के इस अंधी दौड़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर छात्रों को योग्य बनाने में हर प्रयास किया जाता है क्योंकि यही बच्चे आगे चल कर देश और समाज का नाम रोशन करते हैं।
फ़िरोज़ अहमद ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा की एक शिक्षित बेटी कई घरों को शिक्षित करती है।इस लिए हमे पुत्र पुत्री में बिना भेदभाव एक सामान शिक्षा पर बल देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ