अंतर्जनपदीय लुटेरा को एनकाउंटर में लगी गोली
महिला का चैन छीनकर भागने वाला बदमाश की पुलिस को थी तलाश
दोनों तरफ़ से फायरिंग में हत्थे चढ़ा बदमाश
✍️मोहम्मद अरशद
जौनपुर। बीते रविवार को दिन दहाड़े एक महिला को घायल करके सोने चेन छीनकर फरार होने वाले एक बदमाश को पुलिस ने बीती रात एक बदमाश को मुठभेड़ के दरम्यान गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में दोनों तरफ से कई राउण्ड गोलियां चलाई गई जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी है। मुठभेड़ में मुगराबादशाहपुर, मछलीशहर व मीरगंज थाने की पुलिस टीम शामिल थी। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर प्रतापगढ़ और जौनपुर में कुल दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। मौके से उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस के साथ चोरी की बाइक व 4400 रुपया नकद बरामद हुआ है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर व थानाध्यक्ष मीरगंज अपनी-अपनी टीम के साथ आये और अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा होने लगी। उसी दौरान मुखबीर खास से सूचना मिली कि 19 फरवरी 2023 को धरमपुर के पास महिला को घायल कर चैन लूटने वाले दोनों शातिर अपराधी एक सुपर स्प्लेन्डर मोटर साइकिल से जंघई से मुगरा बादशाहपुर की तरफ आ रहें हैं। सूचना पर पुलिस टीम अपने आपको छिपाते हुये जंघई की तरफ से आने वाले व्यक्तियों का इन्तजार करने लगी कि थोड़ी ही देर में जंघई की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी। नजदीक आने पर जैसे ही पुलिस टीम द्वारा उस मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया कि बाइक सवार मोटर साइकिल को पुनः मोड़ते हुये पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। मोटर साइकिल सवारो का पुलिस टीम द्वारा करीब 200 मीटर तक पीछा किया गया। जिसमे मोटर साइकिल असन्तुलित हो जाने के कारण दोनो बाइक सवार गिर गये। पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर भी करने लगे। जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी एवं एक गोली प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के बगल से निकल गयी।
आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुये पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया। जिससे एक बदमाश घायल होकर वही गिर गया। घायल बदमाश से जब कड़ाई से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अतुल गौड़ पुत्र लहरी गौड़ निवासी भूपियामऊ डिहवा, थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़ बताया एवं एक अन्य अभियुक्त रात में अंधेरे का लाभ लेते हुये भागने में सफल रहा। जिसके सम्बन्ध में पूछा गया तो भागने वाले अभियुक्त का नाम उसने सत्यम तिवारी पुत्र सन्तोष तिवारी निवासी रामपुर कला (भाट का पूरा) थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर बताया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस की संयुक्त टीम में विवेक कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष थाना मुगराबादशाहपुर, एसएचओ मछलीशहर कुमार चौबे, बृजेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष मीरगंज तथा चौकी प्रभारी सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर आदि पुलिस जवानों के साथ शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ