महिला सहित चार वारंटी गिरफ्तार
नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)
न्यायालय द्वारा जारी वारंट को तामिला कराये जाने हेतु कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत विभिन्न वादों में महिला सहित चार नफ़र वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव अपने हमराहियों संग सोमवार की रात वारंटी हरिश्चंद पुत्र देवतादीन, लक्ष्मीना पत्नी सरजू प्रसाद, सरजू प्रसाद पुत्र वंशू निवासी गण ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
जबकि एनडीपीएस का वांछित वारंटी सुनील उर्फ शनि पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल निवासी ग्राम ठकठौलिया थाना शाहगंज को तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया।
सभी गिरफ्तार वारंटियों को कोतवाली लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय पेश कर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ