विकास किया है विकास करेंगे-गीता जायसवाल
कहा जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन
नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)
जैसे डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में चहुमुंखी विकास का कार्य किया है उसी प्रकार पाँच वर्षों के कार्यकाल में विकास का हर कार्य किया गया।
उक्त बातें रविवार को भाजपा से अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी और निवर्तमान चेयरमैन गीता जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही ।
श्रीमती गीता जायसवाल ने आगे कहा की विरोधी झूठा और अनर्गल आरोप लगाकर जनता को बरगलाना चाहते हैं।मगर शाहगंज की जनता सब जानती और समझती है।इस बार भी जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।केंद्र और प्रदेश के विकास की तर्ज पर इस बार भी नगर का चहुंमुखी विकास होगा।
जनता किसी के झाँसे में नही आने वाली है।नगर की देवतुल्य जनता चार मई को कमल निशान पर मोहर मार कर विरोधियों के भरम को तोड़ देगी।

0 टिप्पणियाँ