भ्र्ष्टाचार मुक्त नगर पालिका और नगर का विकास ही उद्देश्य-रचना सिंह
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने जनता जो दिलाया भरोसा
नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)
पाँच वर्षों में नगर पालिका में वयाप्त भ्र्ष्टाचार और हो रही मनमानियों को समाप्त कर पूरे नगर वासियो के सुख दुख में शामिल होना और नगर का विकास ही हमारा लक्ष्य और उद्देश्य है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी रचना सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह बंटी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
श्रीमती सिंह ने कहा की पांच वर्ष तक नगर विकास से अछूता रहा है।नगर के वार्डो में विकास का कोई कार्य नही किया गया।जनता को सिर्फ सपने दिखाकर छलने का काम किया गया है।अब वही जनता बदलाव चाह रही है।और इस बार परिवर्तन होगा।जनता के साथ हुए छल का जवाब जनता खुद जवाब देगी।
वहीं वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा की इस बार जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो नगर का कोई कोना विकास से अछूता नही रहेगा।बिना किसी भेदभाव के नगर के हर वर्ग का विकास और मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ