Header Ads Widget

संदिग्ध परिस्थतियों में किशोरी की मौत

संदिग्ध परिस्थतियों में किशोरी की मौत

आनन फानन में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किये शव का किया अंतिम संस्कार

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी


नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर) ।  कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव मे एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है की ये आत्महत्या है या हत्या।इसी गुत्थी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस लगी है।

बताया जाता है की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नतौली निवासिनी 30 वर्षीय प्रमिला की शादी क्षेत्र के ही ग्राम मजडीहा में प्यारे लाल के पुत्र पवन से हुई थी जिससे तीन बच्चे 15 वर्षीय शालू ,7 वर्षीय पुत्र एवं 5 वर्षीय पुत्री भी थे।
किसी बात को लेकर प्रमिला अपने तीन बच्चो को लेकर आपने मायके नतौली में कुछ दिनों से रह रही थी।

बताया जा रहा है की बुधवार की देर प्रमिला की बड़ी पुत्री शालू का पड़ोस के एक बच्चे से छोटा मोटा विवाद हो गया ।आरोप है उक्त पड़ोसी ने शालू को मारा पीटा और बहुत भला बुरा कहा।घटना के कुछ घण्टे ही बीते थे की शालू की लाश उसके घर के कोठरी में साड़ी के फंदे से फांसी पर झूलती हुई दिखी।कहा जाता है दरवाज़ा अंदर से बंद था और कोठरी मिट्टी की बनी हुई थी तो लोगों ने कोठरी के बगल खुली छोटी सी खिड़की को तोड़कर शव को नीचे उतारा और आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वही दूसरी तरफ गुरुवार की सुबह मृतका का दादा प्यारेलाल पुत्र रामसमुझ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया की मौत संदिग्ध है और मौत की सूचना मृतका के पिता पवन या उसके घरवालों को भी नही दी गयी और बिना पुलिस के सूचित किये ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
फिलहाल तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पूरे मामले की बड़ी बारीकी से जांच कर रही है।
इस सम्बंध जब प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय से बात की गई तो उन्होंने कहा की तहरीर मिली है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।जो भी सच्चाई है जल्द सामने आजायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ