Header Ads Widget

ईमानदारी की मिशाल पेश किया गरीब मासूम बच्चा

ईमानदारी की मिशाल पेश किया गरीब मासूम बच्चा

पुलिस सहित भुगतभोगी ने की भूरी भूरी प्रशंसा

नौशाद मंसूरी✍️



शाहगंज(जौनपुर)


     मंगलवार को एक गरीब बच्चा जिसकी उम्र लगभग नौ वर्ष होगी उसने ईमानदारी की ऐसी मिशाल पेश की सुनने और देखने वाले बिना प्रशंसा किये बिना नही पाए।

हुआ यू की समूह के फील्ड अफसर के पद पर तैनात धीरज मिश्र अपने मोटरसाइकिल के दिग्गी में समूह का तीस हजार रुपया लेकर कहीं जा रहे थे की कौड़ियां चौराहे के पास पता चला की दिग्गी में पैसा नही है अनुमान लगाया गया की दिग्गी खुली होने के कारण कहीं गिर गया होगा।काफी खोजबीन के बाद भी जब पैसा नही मिला तो भुगतभोगी ने पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके मदद मांगी मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक दम्पत्ति को कोतवाली लाकर पूछताछ कर ही रही थी की तभी एक अनजान नम्बर से बच्चे की आवाज़ में फोन आया की कुछ रुपये गिरे पड़े मिले थे।जिसे वह पुलिस को सौंपना चाहता है सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल बताए गए पते पर पहुंच कर बच्चे को कोतवाली लाई और पूरा पैसा भुगतभोगी को सौंप दिया।
बच्चे का नाम पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन बिंद पुत्र सुनील बिंद है।बच्चे की ईमानदारी से खुश होकर भुगतभोगी और पुलिस भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इनाम भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ