Header Ads Widget

बेटियों को उच्च शिक्षित करना आज की बड़ी जरूरत : अनिल उपाध्याय

बेटियों को उच्च शिक्षित करना आज की बड़ी जरूरत : अनिल उपाध्याय

समारोह के बीच नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

✍️संवाददाता- मोहम्मद अरशद

खेतासराय (जौनपुर) ।कस्बा स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कालेज व भारती विद्यापीठ खेतासराय के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शनिवार को समारोह पूर्वक माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हवन मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।
समारोह में विद्यालय के संरक्षक व सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने बेटियों को उच्च शिक्षित करने पर जोर दिया। कहा एक बेटी दो घरों में शिक्षा की रोशनी फैलाती है ।
इतिहास गवाह है कि बेटियों ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान को कायम रखा है।
श्री उपाध्याय ने बच्चियों के उचित शिक्षा व बौद्धिक विकास के लिए हर सम्भव पहल करने का संकल्प लिया।
 वसीम अहमद  ने विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, बेहतर साफ-सफाई और कुशल अनुशासन
 की सराहना करते हुए बेटियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
 महाविद्यालय के प्राचार्य  विनय कुमार सिंह  ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया। अभिभावक के रूप में  लालचन्द्र गौतम, महंगू यादव अजीज अन्य   अभिभावक उपस्थित रहे।
 विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने  विद्यालय की स्थापना से लेकर विद्यालय की प्रगति के बारे में सविस्तार वर्णन करने के उपरान्त आये हुए अभ्यागतों व अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन की। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता विभा पाण्डेय व सहयोग के रूप में भारती शिशु विहार की प्रधानाध्यापिका कुमारी शबीना बानो का कार्य  सराहनीय रहा। वार्षिक( गृह)परीक्षा 2023 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली बच्चियों को उनके हौसला को बढ़ाने हेतु पुरस्कृत किया गया।
 इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता सफिया खान, सुरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, राजेश राव, रतन श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ