Header Ads Widget

निवर्तमान चैयरमैन पति का फेसबुक पोस्ट हो रहा है वायरल

निवर्तमान चैयरमैन पति का फेसबुक पोस्ट हो रहा है वायरल

प्यार और वार का अलग अलग मतलब निकाल रहे हैं स्थानीय सत्ता पक्ष और विपक्षी नेता

 नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)

        शाहगंज भाजपा के वरिष्ठ नेता और चैयरमैन श्रीमती गीता जायसवाल के पति प्रदीप जायसवाल के एक फेसबुक पोस्ट ने नगर की राजनीति में हलचल मचा कर रख दी है जो इस खूब वायरल हो रहा है।और विपक्षी सही सत्तापक्ष के स्थानीय नेता उस पोस्ट का अपने अपने तरीके से मतलब निकाल रहे हैं।
बात 16 मार्च की है जब भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया की "मुझे कमज़ोर समझने की गलती मत करना।
मैं प्यार और वार वक्त आने पर करता हूँ।

दरअसल ये पोस्ट उस समय आया है जब भाजपा के लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार जौनपुर मुख्यालय से लेकर लखनऊ और दिल्ली की परिक्रमा टिकट के लिए करते सुनाई दे रहे है।तो वही नगर की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से एक पुर्व चैयरमैन पुत्र की टिकट के दावेदारी लगभग तय मानी जा रही है। 
बस ऐसे ही समय पर ऐसी पोस्ट ने नगर की राजनीति में तूफान लाने का काम कर गयी है और लोकबाग यही कहते नज़र आ रहे है की उक्त भाजपा का निशाना विपक्षियों पर है या खुद पार्टी के आधा दर्जन उम्मीदवारों पर निशाना लगा रहे है।की कोई कुछ भी कर ले चाहे जितनी परिक्रमा लखनऊ और दिल्ली की लगा ले टिकट तो उन्ही की झोली में गिरेगा।दूसरी यह भी कहा जा रहा है की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी की तरफ तो इशारा नही है की चाहे जो शाम दाम दण्ड भेद लगा ले शाहगंज की शीट तो भाजपा के ही खाते में आएगी।

फिलहाल भाजपा नेता के इस फेसबुक पोस्ट ने नगर की राजनीति में चुनावी बिगुल तो फूंक ही दिया।अब आने वाला समय बताए गा की ऊंट किस करवट बैठेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ