Header Ads Widget

जमीन विवाद के मामले में चार लोगों का शांति भंग में चालान

जमीन विवाद के मामले में चार लोगों का शांति भंग में चालान

✍️रिपोर्ट : भानु प्रताप सिंह

खेतासराय (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुम्बुलपुर गांव में आपसी बंटवारे को लेकर भूमि विवाद में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
गांव में भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद बना है। दोनों पक्ष कीमती जमीन पर निगाहें गडाये हैं। जिसको लेकर समझौता नहीं हो पा रहा है। मामला थाने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता अशोक गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता को पकड़ शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया की विवाद में पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की गई। 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय, उप निरीक्षक विद्यासागर सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस अहमद, कांस्टेबल अंकुश सिंह अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ