योग भारत का अमूल्य धरोहर– दिनेश चौधरी
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मुफ्तीगंज ब्लॉक के बगथरी गांव में भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों तथा आम जनमानस के साथ योग करते हुए लोगों से कहा की योग स्वस्थ शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है योग हमारे तन और मन दोनों को शुद्ध करता है प्रत्येक दिन काम से कम एक घंटा अपने शरीर के लिए सभी लोग अवश्य निकालने का कार्य करें। योग गुरु के रूप में संजय सिंह उपस्थित थे यह कार्यक्रम बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मुफ्तीगंज के मंडल अध्यक्ष प्रदीप पासी,पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, सदानंद राय,समाजसेवी अशोक, सिंह मुकेश यादव,गोलू मिश्रा, पंकज दुबे,अशोक राय, राजू चौहान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ