Header Ads Widget

कलमवीर संघर्ष संगठन के राष्ट्रीय सह सचिव चुने गए रामकुमार मधुकर

कलमवीर संघर्ष संगठन के राष्ट्रीय सह सचिव चुने गए रामकुमार मधुकर

मुंबई सहित संपूर्ण महाराष्ट्र के पत्रकारों व मीडिया जगत के कर्मियों ने दीं शुभकामनाएं

मुंबई। कलमवीर संघर्ष संगठन संपूर्ण भारत में मीडिया से जुड़े लोगों के हितार्थ कार्य करती है। पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से देश-प्रदेश के मंच पर उठाती है और उनका निराकरण करती है। कलमवीर संघर्ष संगठन के नवीन चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में देश के विभिन्न प्रांतों के पत्रकारों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। कलमवीर संघर्ष संगठन के संरक्षक गिरीश पांडे की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी ने मुंबई के पत्रकार रामकुमार मधुकर को राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किशोर राय, नित्यानंद मिश्रा (मुंबई), पवन पांडे को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव पद पर विवेक यादव चयनित हुए हैं। इसी तरह राष्ट्रीय सचिव पद पर पारितोष वर्मा, संतोष सिंह व आनंद पांडे(मुंबई), अखिलेश मिश्रा (मुंबई) को नियुक्त किया गया है। रामकुमार मधुकर(मुंबई), संजय साहू राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सत्यजीत यादव को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर चयनित हुए हैं। मुंबई के रामकुमार मधुकर को राष्ट्रीय सहसचिव पद पर चयनित होने पर मुंबई और महाराष्ट्र के पत्रकारों व मीडिया जगत के सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ