Header Ads Widget

खेतासराय पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात गौतस्कर

खेतासराय पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात गौतस्कर

एक दर्जन से अधिक दर्ज है मुकदमें, एक महीने के लिए था जिला बदर

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद

खेतासराय(जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जिले की पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनपर शिकंजा कस रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देश में स्थानीय पुलिस ने एक जिला बदर, अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर अपराधी को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर पशु तस्करी समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले जनपद के एलावा गैर जनपद में भी दर्ज है।

डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया आरोपी अलीम उर्फ मोहम्मद अलीम पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर रानीमऊ गांव का रहने वाला है। 26 वर्षीय अलीम के खिलाफ पहले से 13 मुकदमे दर्ज हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अलीम को 10 जून 2025 से एक महीने के लिए जिला बदर किया गया था। इस आदेश की जानकारी उसके परिवार को भी दी गई थी लेकिन आरोपी आदेश की अवहेलना कर जिले में ही रह रहा था। गुरुवार को दोपहर 1:50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे लेदरही गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अलीम पर गोवध, हथियार रखने, मादक पदार्थ रखने और जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जौनपुर के खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों के साथ अयोध्या के बीकापुर थाने में भी मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और कांस्टेबल शुभम त्यागी की टीम ने यह कार्रवाई की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ