जमीनी विवाद में शामिल सात आरोपी गिरफ्तार
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद
खेतासराय (जौनपुर)। जमीनी विवाद में शामिल सात आरोपियों को स्थानीय पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी ग्राम मानीकलाँ के निवासी हैं और शांति भंग के मामले में इनकी गिरफ्तारी की गई है।
थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामधनी पुत्र फेरु राम उम्र 30 वर्ष, जगदीश प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन उम्र 57 वर्ष, सुरेंद्र कुमार पुत्र छोटेलाल उम्र 45 वर्ष, राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय चुलबुल यादव उम्र 37 वर्ष, मोहित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद उम्र 27 वर्ष, चुन्ना लाल यादव पुत्र बल्ली यादव उम्र 56 वर्ष और राजेंद्र यादव पुत्र बल्ली यादव उम्र 48 वर्ष शामिल हैं।
डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ