Header Ads Widget

प्रतिष्ठित नागरिक सखरज यादव की 104 वर्ष की उम्र में हुआ निधन,

प्रतिष्ठित नागरिक सखरज यादव की 104 वर्ष की उम्र में हुआ निधन,

केराकत गोमती नदी तट पर स्थित पक्का पूल के नीचे किया गया अन्तिम संस्कार।

उनके जेष्ठ पुत्र राजदेव यादव ने दी मुखाग्नि।
✍️रिपोर्ट :मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर। केराकत विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सरायबीरू निवासी प्रतिष्ठित नागरिक सखरज यादव का गुरूवार सुबह 5 बजे उनके निवास स्थान पर 104 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे अपनें पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अन्तिम संस्कार स्थानीय गोमती नदी तट स्थित पक्का पूल के समीप शव दाह स्थल पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राजदेव यादव नें दी। उक्त मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, रामभुवन यादव, कामता यादव पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य पति प्रतिनिधि पप्पू सरोज, कामता यादव, ललित यादव, राममूरत यादव, बीरेन्द्र यादव पूर्व प्रधान, सुभाष यादव फौजी, शिवसहाय यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ