शबे बारात को देखते हुये सफाई नायक मुख्तार खाॅंन नें करायी कब्रिस्तानों पर सफाई।
नगर के सभी कब्रिस्तानों पर करायी जाये जिम्मेदारी से सफाई : अधिशासी अधिकारी
आज रात अपनें पूर्वजों की क़ब्र पर जाकर लोग मगफिरत की मांगेंगे दुआयें
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। शब ए- बारात पर्व को देखते हुये नगर पंचायत केराकत की अधिशासी अधिकारी सना सगीर नें नगर में पड़नें वाले सभी कब्रिस्तानों पर सफाई कराये जानें एवं चुके का छिड़काव का सख्त हिदायत सफाई नायक को दिये गये हैं। सफाई नायक मुख्तार खाॅंन नें मिले अपनें जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं वो सभी स्थानों और कब्रिस्तानों पर जाकर खड़े होकर सफाई करा रहे हैं।
शब-ए बारात का पर्व माफी की रात के रूप में मनाया जाता है। इस पाक त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी-अपनी भूल के लिये माफी, दुआएं और दान पुण्य करते हैं रमजान प्रारम्भ होनें से ठीक 15 दिन पहले मनाया जानें वाला यह पर्व हिजरी कैलेंडर के आठवें महीनें शाबान की 14 वीं और 15 वीं रात के बीच पड़ता है। आज 3 फरवरी 2026 को यह पर्व पूरे देश भर में मनाया जाता है।
आज सभी लोग अपने-अपने पूर्वजों की कब्रिस्तानों पर जाकर मगफिरत की दुआं मांगेंगे।
0 टिप्पणियाँ