Header Ads Widget

शाहगंज में रोजगार मेले से युवाओं को बड़ी राहत, 35 को मिला चयन

शाहगंज में रोजगार मेले से युवाओं को बड़ी राहत, 35 को मिला चयन

बसंती देवी आईटीआई में आयोजित एकदिवसीय मेले में कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल, सुजुकी मोटर कंपनी ने दिया मौका

रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। नगर के पक्का पोखरा कौड़िया स्थित बसंती देवी आईटीआई में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर समेत कई जनपदों से आए युवाओं ने भाग लिया। मेले में कुल लगभग 60 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कंपनी के एचआर प्रतिनिधि प्रशांत गोस्वामी ने प्रतिभागियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं तथा करियर की भविष्य संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है, जिन्हें कंपनी की ओर से 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया।
रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ