बिना कुछ किये जैजै कार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र यादव।
किसी की सफलता को कोई रोक नहीं सकता, बस आप सोचतोलें कि आपको बनना क्या है: हरिश्चन्द्र
जेईई मेन्स में 98.073 परसेंटाइल हासिल कर हिमांशु यादव ने की मिशाल पेश।
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। ज्वाइंट इंट्रेन्स एक्जामिनेशन - मेंस ( जेईई -- मेन्स ) के पेज़ -1 में 98.073 परसेंटाइल हासिल कर डोभी क्षेत्र के बजरंग नगर स्थित भारतीय इण्टर मीडिएट कालेज के होनहार पूर्व छात्र हिमांशु यादव नें जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिसर में उन्हें फूल-मालाओं को पहना कर सम्मानित किया गया। कुसुमी गाॅंव निवासी हिमांशु यादव स्वर्गीय अरविन्द यादव के पुत्र हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। बचपन से ही प्रखर बुद्धि के धनी हिमांशु नें तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। साल 2018 में माता सुनीता देवी और पिता अरविन्द यादव के निधन के बाद वे पूरी तरह टूट गये थे। आर्थिक तंगी और मूलभूत जरूरतों से जूझते हुये भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहे। हिमांशु की सफलता में उनके दादा राजमन यादव, दादी प्रभावती देवी तथा चाचा अजय यादव, सुशील यादव और सतीश यादव का विशेष योगदान रहा। साथ ही विद्यालय के प्रबन्धक अरविन्द कुमार सिंह सोनू का भी मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा। हिमांशु की सफलता से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों नें इसे कठिन परिश्रम, लगन,मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम बताया। यह सफता न केवल युवाओं के लिए एक मिसाल है बल्कि यह सन्देश भी देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकती। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र यादव, शिक्षक नामिशरण सिंह, रियाजउद्दीन शेख, संजय यादव, सन्तोष सिंह, अनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ