Header Ads Widget

अधिवक्ता के जेब से जेब कतरो ने उड़ाए आठ हजार

अधिवक्ता के जेब से जेब कतरो ने उड़ाए आठ हजार

पीड़ित ने  पुलिस को दिया तहरीर,मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। स्थानीय तहसील परिसर के बगल चल रहे राम कथा के प्रवेश द्वार पर एक अधिकवक्ता के जेब से भरी भीड़ में जेब कतरो ने जेब मे रखे पैसे गायब कर दिए।

 पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंधाई निवासी अरविंद कुमार जो पेशे से अधिकवक्ता हैं।और स्थानीय तहसील में वकालत करते हैं।
गुरुवार की शाम लगभग चार बजे तहसील परिसर से सटे रामलीला मैदान में चल रहे राम कथा के शुभारम्भ पर श्रीराम द्वार के पूजन के समय बतौर दर्शनार्थी मौजूद थे।इसी दौरान अज्ञात जेब कतरो ने अधिकवक्ता के जेब मे रखे आठ हजार रुपये पार कर दिए।जब पीड़ित को जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।मामले की जानकारी अधिवक्ता संघ को दी।खबर फैलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश उमड़ पड़ा।
फिलहाल पीड़ित अधिवक्ता अरविंद कुमार ने लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से कार्यवाई की मांग की है।

इस सम्बंध में पूछे जाने पर डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने कहा की तहरीर मिली है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ