जय श्री राम के नारों से गूंज उठा केराकत
नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी "पिंकू" नें फीता काट कर किया जुलूस को रवाना
केराकत नगर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनी रामनवमी
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत,जौनपुर। रामनवमी के अवसर पर देर शाम श्रीराम सीता की शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा हाशमी नगर के रामजानकी मंदिर से उद्घोष के साथ भव्य आकर्षक झांकी निकाली गयी। घोड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा में मां काली, भोलेशंकर, हनुमान, भगवान गणेश की रथों पर सजी भव्य आकर्षक झांकी देखने को लोग घरों से निकल पड़े।
नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी "पिंकू" ने मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर जुलूस को रवाना किया।
विशिष्ट अतिथि कोतवाली केराकत के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय रहे।
जब शोभायात्रा निकली तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे यह रामनगरी अयोध्या में लंका विजय के बाद श्रीराम का आगमन हो रहा हो। हजारों की संख्या में लोग जब भगवा पहनकर जय श्री राम के नारों के साथ सड़को पर उतरे तो नगर भक्तिमय माहौल में झूम उठा। युवा हो या बुजुर्ग या हो महिलाएं, हर किसी का उत्साह देखने लायक था। इस शोभायात्रा में हर वर्ग के शमिल हुए बच्चों में अनोखा ही उत्साह था।
शोभायात्रा में बैंड बाजे गाजे के साथ हाशमी नगर से प्रारंभ होकर, हनुमान मंदिर से होते हुए काली माता मंदिर, शेखजादा से वापस नरहन होते हुए पुनः रामजानकी मंदिर के पास समाप्त हो गयी।
सुरक्षा व्यवस्था हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कसौधन, वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष अमरीश उपाध्याय, यूवा नेता अवतार सोनकर, पूर्व सभासद मनोज कुमार कमलापुरी, महामंत्री दयाराम गुप्ता, व्यापार मण्डल नगर कोषाध्यक्ष एवं सभासद राजेश साहू, पूर्व मैनेजर सुनील गुप्ता, रामनौमी के अध्यक्ष हर्ष गुप्ता, संरक्षक सावन सोनकर, सहित अन्य पदाधिकारी एवं केराकत की देव तुल्य जनता एवं दूर दराज से आये हुवे लोग उपस्थित रहे।
व्यापार मण्डल केराकत नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी पिंकू नें कहा कि मैं प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय जी को अपने व्यापार मण्डल की तरफ से एवं केराकत के व्यापारियों की तरफ से धन्यवाद देता हूं कि इनके द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से केराकत नगर में खासतौर से रामनवमी के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करानें के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किये गये थे। मैं प्रभारी निरीक्षक को व्यापार मण्डल की तरफ से एवं केराकत के व्यापारियों की तरफ से पुनः ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। और उनका शुक्रिया अदा करता हूं।
0 टिप्पणियाँ