मानवीय पहल: असहाय के सहारे बने पूर्व सांसद धनंजय सिंह
दृष्टिहीन व दिव्यांग लल्लू गुप्ता को मिला सहारा, इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मनवल गांव से एक भावुक और प्रेरणादायक मानवीय पहल सामने आई है, जहां गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक असहाय व्यक्ति के लिए उम्मीद की किरण बनकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह आगे आए।
मनवल गांव निवासी लल्लू गुप्ता, जो दृष्टिहीन होने के साथ-साथ एक पैर से दिव्यांग हैं, इन दिनों हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके समुचित इलाज में कठिनाइयां आ रही थीं। ऐसे संकट की घड़ी में जब परिजन मदद की आस लेकर धनंजय सिंह के पास पहुंचे, तो उन्होंने बिना देर किए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
पूर्व सांसद ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने तत्काल आशादीप हॉस्पिटल के डॉ. बी. एस. उपाध्याय से संपर्क कर मरीज की गंभीर स्थिति से अवगत कराया और विशेष ध्यान देकर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि उपचार में आने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
धनंजय सिंह की इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर, असहाय और जरूरतमंद वर्ग के सच्चे सहारा हैं। उनका यह कदम मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी वे सरायख्वाजा के चर्चित डबल मर्डर केस तथा अनुराग यादव हत्याकांड जैसे मामलों में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर मदद की मिसाल पेश कर चुके हैं। उनकी पहल से समाज में सहयोग और सहानुभूति की एक नई श्रृंखला भी बनी है।
इस तरह की मानवीय पहल न केवल जरूरतमंदों को राहत देती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करती
0 टिप्पणियाँ