Header Ads Widget

भाजपा ने 4 दर्जन कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित


भाजपा ने 4 दर्जन कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित  

आरोप, पार्टी निर्देशों की अवहेलना कर कूद गए हैं चुनाव मैदान 


✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करके चुनाव लड़ रहे तथा उनके समर्थन प्रचार प्रसार कर रहे चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को रविवार को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
जिला प्रभारी काशीनाथ तिवारी व  जिला अध्यक्ष ने यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व श्रेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद किया है। 
रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने नगर के एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जीताने की अपील किया। उसके बाद दोनों नेताओ ने जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह व मछलीशहर  के जिलाध्यक्ष रामबिलास पाल के साथ बंद कमरे में बैठक की। बैठक के दोनों जिलाध्यक्षो ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी से बगावत करते चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनका समर्थन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाही करते हुए 50 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है।  भाजपा की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।


♦️पार्टी से जुड़े लोग ही कर रहे भीतर घात

जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी जिन लोगों के खिलाफ  कुछ प्रत्याशी विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। उसमे इसके पीछे पार्टी के ही कुछ दिग्गज नेताओं का वरद हस्त शामिल है।  यही वजह है कि कई अधिकृत प्रत्याशी चुनाव के पहले ही खुद को कमजोर मान लिए हैं । रविवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जौनपुर जब आए तो उनके समक्ष इस मामले को पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने प्रमुखता से उठाया,  जिसके बाद यह कड़ा फैसला लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ