पूर्व सांसद स्व अर्जुन सिंह यादव की बहू ने किया नामांकन
करंजकला ब्लॉक के वार्ड नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी हैं अनीता यादव
✍️देवेंद्र यादव
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन शनिवार से ही जौनपुर के दिग्गज नेताओं के परिवार की बहुओं द्वारा चुनावी दंगल में ताल ठोक देने से चुनाव खासा दिलचस्प होता जा रहा है ।
विकास खंड करंजाकला के जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 3 से मैदान में पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की बड़ी बहू व युवा नेता अमित यादव की पत्नी अनीता यादव ने नामांकन किया । इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह समाज के हर वर्ग के लिए कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहेंगी। क्षेत्र का विकास करेंगी, साथ ही लोगों के दुख सुख में हमेशा आगे रहेंगी।
इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के करंजाकला ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक यादव ,प्रधान जंगबहादुर यादव, पूर्व प्रमुख कमला यादव, अमित यादव, देवेन्द्र यादव अन्य मौजूद रहे। वह भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
जनपद के 1740 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव
जौनपुर। बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल वाले इस जिले के छह तहसील क्रमशः शाहगंज, जौनपुर, मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत और बदलापुर तहसील अंतर्गत आने वाले 21 ब्लॉकों के
1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।
सुबह आठ बजे से नामांकन के लिए उम्मीदवार डटे हुए हैं। कई ब्लॉकों में लंबी कतार लग गई है। नामांकन स्थल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
जिले में ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं।
नामांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी।
इसके बाद नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 15 अप्रैल को 5106 बूथों पर एक साथ मतदान होना है। पुलिस प्रशासन सकुशल चुनाव संपन्न कराने में जुटा है। आरक्षण के मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 162, अनुसूचित जाति के लिए 304, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 187, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 348 और महिलाओं के लिए 345 पद आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 13217 पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें 7825 पद सिर्फ विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए हैं।
0 टिप्पणियाँ