Header Ads Widget

शोकसभा में पत्रकारों ने दी युवा भाजपा कार्यकर्ता कीर्तिमान सिंह को श्रद्धांजलि

शोकसभा में पत्रकारों ने दी युवा भाजपा कार्यकर्ता कीर्तिमान सिंह को श्रद्धांजलि

 ✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर । केराकत के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार सिंह के चचेहरे छोटे भाई एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता कीर्तिमान सिंह उर्फ गोलू के असामयिक निधन पर स्थानीय पत्रकारों ने बुधवार को एक शोकसभा का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में वक्ताओं ने कीर्तिमान सिंह को एक ऊर्जावान, मिलनसार और समाजसेवी युवा बताया, जो अपनी सक्रियता और लगन से सभी के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके थे। उनके इस तरह अचानक चले जाने से न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को गहरा आघात पहुंचा है।
पत्रकारों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोकसभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के निवर्तमान तहसील अध्यक्ष संजय शुक्ल ने तथा संचालन मोहम्मद असलम खान ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दीपनारायन सिंह, कौशलेंद्र गिरी, रामसरन यादव, श्री प्रकाश सरोज पप्पू, रामफेर शर्मा, राजेश कुमार यादव, रामफेर शर्मा, डाक्टर विद्यासागर, आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ