Header Ads Widget

मोबाइल खोने के बाद खाते से लाखों की अनधिकृत UPI निकासी का आरोप

मोबाइल खोने के बाद खाते से लाखों की अनधिकृत UPI निकासी का आरोप

शाहगंज शाखा में लिखित शिकायत, खाते की सुरक्षा और धनवापसी की मांग
✍️रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)। तहसील शाहगंज से सटे सरायपुल पोस्ट खैरुदीनपुर निवासी राम प्रकाश यादव ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाहगंज शाखा में अपने बचत खाते से अनधिकृत UPI लेनदेन और धोखाधड़ी से धन निकासी की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार 3 फरवरी 2026 को उनका मोबाइल फोन खो गया था। इसके बाद 5 से 17 फरवरी 2026 के बीच उनके खाते से कई UPI लेनदेन किए गए, जबकि उन्होंने कभी UPI सेवा का उपयोग नहीं किया और न ही उनके फोन में कोई UPI ऐप इंस्टॉल था।

*क्या हैं मुख्य आरोप*

खाते पर UPI सेवा बिना अनुमति सक्रिय किए जाने का दावा
अज्ञात डिवाइस से UPI पंजीकरण और लेनदेन
लाभार्थी खातों में धन स्थानांतरण की जांच और फ्रीज़ करने की मांग
बैंक से मांगी गई जानकारी
UPI सक्रिय होने की तिथि, समय और संबंधित VPA/UPI ID
सक्रियण में प्रयुक्त डेबिट कार्ड के अंतिम चार अंक व विवरण
खाते पर जारी किसी भी डेबिट कार्ड की जानकारी और प्रेषण पता
UPI पंजीकरण से जुड़े मोबाइल डिवाइस/IMEI का विवरण
हालिया मोबाइल नंबर परिवर्तन या KYC अपडेट का रिकॉर्ड
संबंधित लाभार्थी खातों का विवरण सुरक्षित रखने व कार्रवाई
सुरक्षा उपाय और मुआवजे की मांग
शिकायतकर्ता ने RBI के डिजिटल भुगतान नियमों के तहत “शून्य देयता” लागू कर संपूर्ण राशि की वापसी, शिकायत की लिखित प्राप्ति, तथा UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट सुविधाओं को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की है। साथ ही, यदि शाखा स्तर पर कोई प्रक्रिया हुई हो तो संबंधित CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

भुगतभोगी राम प्रकाश यादव के अनुसार उसके खाते से लगभग कई किस्तों में पच्चीस दिन के अंदर लगभग तेरह लाख रुपये निकाला गया है।फिलहाल भुगतभोगी साइबर थाने को मामले की जानकारी दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ