मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, नौ के खिलाफ कार्रवाई
मोलनापुर में तनाव के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शांति भंग में चालान
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
अन्य दो के खिलाफ भी कार्रवाई
इसी क्रम में क्षेत्र के डिहवा भादी गांव के दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की गई।
*जिनके विरुद्ध कार्रवाई हुई*
जमीरूद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन
हकीमुद्दीन पुत्र स्व. खलील अहमद
अच्छेलाल राजभर पुत्र स्व. रूपन राजभर
दिवाकर राजभर पुत्र अच्छेलाल
अनिकेत राजभर पुत्र श्यामसुन्दर राजभर
पंकज राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर
साहिल राजभर पुत्र सुबाष राजभर
(सभी निवासी मोलनापुर, थाना शाहगंज)
सुरेंद्र मौर्य पुत्र अमरजीत मौर्य
संदीप मौर्य पुत्र छंगू लाल मौर्य
(निवासी डिहवा भादी, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर)
0 टिप्पणियाँ