सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी और ओपीडी की व्यवस्थाएं परखी
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)। रविवार देर शाम प्रभारी सीएमओ डॉ. प्रभात सिंह ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी कक्षों सहित साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी अस्पताल की व्यवस्था और स्वच्छता से संतुष्ट दिखाई दिए तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. राकेश कुमार, फार्मासिस्ट ग्रीसचंद यादव सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।
0 टिप्पणियाँ